NEET PG Counselling: नीट पीजी राउंड 3 की रिवाइज्ड शेड्यूल हुई जारी, यहां से डायरेक्ट चेक करें

NEET PG Counselling 2023: भारत में मेडिकल के छात्रों को उनकी पढ़ाई के लिए NEET पीजी परीक्षा में सफलता प्राप्त करनी होती है, और जिन छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली है, उन्हें NEET PG Counselling के माध्यम से कॉलेज आवंटित किया जाता है। उन छात्रों को वही कॉलेज मिलता है जिसमें MBBS की पढ़ाई के लिए प्रवेश मिलता है। इस साल, जो भी छात्र NEET पीजी परीक्षा को सफलता से पास करके आगामी NEET PG Counselling 2023 का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह बड़ी खुशखबरी है।

आपको यह बता दें कि आज, अर्थात 21 सितंबर 2023 को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG Counselling की तीसरी राउंड 3 का आधिकारिक समयसारणी जारी कर दी है। उम्मीदवार इसका समयसारणी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर या नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से जाँच सकते हैं।

NEET PG Counselling 2023 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

इस काउंसलिंग की पंजीकरण प्रक्रिया 22 सितंबर 2023, यानी कल से ही शुरू होकर 25 सितंबर 2023 तक चलेगी। NEET PG Counselling 2023 के अंतर्गत सीट आवंटन पत्र 26 और 27 सितंबर 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

NEET PG Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • नीट पीजी एडमिट कार्ड 2023
  • एनईईटी पीजी 2023 रिजल्ट
  • दसवीं कक्षा की मार्कशीट
  • एमबीबीएस की मार्कशीट
  • एमबीबीएस डिग्री का प्रमाणपत्र
  • इंटर्नशिप प्रमाणपत्र
  • अनंतिम पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • फोटो आईडी प्रमाण (पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर आईडी / पासपोर्ट / आधार कार्ड)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र
  • विकलांगता प्रमाणपत्र

NEET PG Round 3 Counselling की रिजल्ट

हाल ही में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीट आवंटन का परिणाम 28 सितंबर को घोषित किया जाएगा। सीट आवंटन होने के बाद, उम्मीदवारों को 29 सितंबर से 06 अक्टूबर 2023 तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करना अत्यंत आवश्यक होगा।

और पढे

NEET PG Counselling 2023 के लिए कैसे अप्लाई करे

  • सबसे पहले आपको एमसीसी के आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना है।
  • अब आपको अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल का उपयोग कर लॉगिन करना है।
  • अब आपको अपने पसंद का कॉलेज चुनना है।
  • अब लास्ट में सबमिट कर देना है।

Leave a comment