OTT Release: एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा ये  वीकेंड, देखें जबरदस्त वेब सीरीज और फिल्में

OTT Release: इस हफ्ते OTT पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिन्हें देखकर आप अपने वीकेंड को और भी ज्यादा मनोरंजन से भर सकते हैं। इनमें भरपूर एक्शन, थ्रिलर, और रोमांस का आनंद लेने का मौका मिलेगा। इस वीकेंड पर आप भोले शंकर, लव एट फर्स्ट साइट, और अन्य शो देख सकते हैं।

रामबाणम

इस फिल्म की लागत लगभग 25 करोड़ रुपए है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने केवल 8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। हालांकि OTT पर आने के बाद यह काफी पॉपुलर हो रही है। आप इसे OTT प्लेटफ़ॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन श्रीवास ने किया है, और इसमें गोपीचंद, डिम्पल हयाती, और जगपती बाबू मुख्य किरदार में हैं।

भोला शंकर 

इस फिल्म में मेगास्टार चिरंजीवी अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की खबर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फैन्स को दी है। इस फिल्म को OTT प्लेटफ़ॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।

Love At First Site

इस फिल्म में आपको रोमांस और प्यार भरपूर देखने को मिलेगा। इसकी कहानी दो प्रेमियों की है जो एक नजर में ही एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं।

अगर आपको लव स्टोरी पसंद है तो आप इस फिल्म को जरूर देखें। इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।

Bambai Meri Jaan

यह वेब सीरीज एक क्राइम थ्रिलर है और इसमें कुल 10 एपिसोड हैं। इस कहानी में, पहले गैंगस्टर के शासन का जिक्र किया जाता है, जो मुंबई में था। इस वेब सीरीज को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है।

Leave a comment